चाणक्य विचार मंच का गठन, ज्ञान प्रकाश बने अध्यक्ष

0
547

बक्सर खबर। राजपुर के देवढ़ियां गांव में आज रविवार को ब्राह्मण समुदाय की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता सतीश चन्द्र उर्फ टुन्ना दुबे ने की। संचालन कामेश्वर चौबे के द्वारा किया गया। ब्राह्मणों को एक मंच पर लाने के लिए और अपने विचार को समाज में रखने के लिए चाणक्य विचार मंच का गठन किया। जिले के विभिन्न गांवों से आमंत्रित लोगों ने सर्वसम्मति से ज्ञान प्रकाश उर्फ मिंटू उपाध्याय को इस संगठन का अध्यक्ष चुना। संगठन का विस्तार करने के लिए मार्गदर्शक मंडल के सदस्यों का भी चुनाव किया गया। विजेन्द्र कुमार चौबे, कामेश्वर चौबे, कृष्णानंद मिश्र, विनोद पाण्डेय, पुनपुन उपाध्याय, अंगद तिवारी, शंभू नाथ मिश्रा, अनिल कुमार पाण्डेय, विनय कुमार मिश्र, कमलेश पाण्डेय को संगठन के मार्गदर्शक सदस्य में शामिल किया गया। मुन्ना पाण्डेय और सुनील कुमार मिश्रा इन दो लोगों को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद संरक्षक दल के सदस्यों ने संयुक्त रूप से नवनिर्वाचित अध्यक्ष को माला पहनाकर संगठन का दायित्व सौंपा। बैठक में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए चाणक्य विचार मंच के अध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कि आज के मौजूदा दौर में हमारा समाज हाशिए पर है। हम लोग सभी किसान परिवार से हैं। हमारी समस्या को नजरअंदाज किया जाता है। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य शोषित और गरीब ब्राह्मणों की आवाज उठाना है। हम सबके भले की कामना करते हैं। लेकिन, राजनीतिक दौर में जिस उपेक्षा का दंश हम झेल रहे हैं। उससे निपटने के लिए हमें पहल करनी होगी। आज हर समाज एकजुट है और हमारी एकता छिन्न-भिन्न हो रही है। इसको बनाए रखने के लिए एक मंच की जरूरत थी। जो सार्थक विचारधारा पर काम करें लोगों के हित के बारे में सोचें। हम लोग चाणक्य विचार मंच के माध्यम से राजनैतिक व सामाजिक रूप से अपने समाज को मजबूती प्रदान करेंगे। इस मौके पर शंभू नाथ मिश्रा के द्वारा दही चूड़ा मैत्री भोज का आयोजन भी किया गया था। मैत्री भोज में मुख्य रूप से सुधीर कुमार पाण्डेय, परमानंद उपाध्याय, राधेश्याम मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, ओम प्रकाश पाण्डेय, मुन्ना मिश्रा के अलावे अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here