कोविड निर्देशों के उल्लंघन में 14 मामले दर्ज

0
372

-प्रशासन ने दर्ज करायी राजनीतिक दलों के खिलाफ प्राथमिकी
बक्सर खबर। विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के कई मुकदमें दर्ज हुए हैं। इसमें 14 मामले कोविड के निर्देशों का उल्लंघन करने से जुड़े हैं। जिसकी प्राथमिकियां जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इसमें सबसे बुरे फंसे हैं चुनाव अभिकर्ता। क्योंकि उन्हीं के आवेदन से चुनावी सभाओं की अनुमति मिली थी। अनुमति के साथ कुछ आवश्यक शर्ते रखी गई थी।

जिसमें कोविड निर्देशों का अनुपालन महत्वपूर्ण था। जहां भी सभा हुई। सारे नियम टूटे और सामाजिक दूरी तो तार-तार हुई। जिसके कारण सभी प्रमुख दलों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। भाजपा, राजद, रालोसपा, कांग्रेस, जाप के खिलाफ मामले दर्ज हुए हैं। हालांकि रैलियों की भीड़ में निर्दलीय उम्मीदवार इससे बच गए। लेकिन, सबसे बुरे फंसे प्रत्याशियों के इलेक्शन एजेंट। अगर आप जानना चाहते हैं। किसके खिलाफ कहां प्राथमिकी दर्ज हुई।

तो इस लिंक को क्लिक कर सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here