गाजीपुर का घोड़ा दौड़ में आया प्रथम

0
643

-बिहार और यूपी से तीस लोग हुए शामिल
बक्सर खबर। प्रदेश स्तर पर आयोजित हुई बक्सर की घोड़ा दौड़ में गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) का घोड़ा प्रथम रहा। जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत नियाजीपुर में आयोजित हुई प्रतियोगिता में तीस घोड़े शामिल हुए। जिसमें बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश से लोग आए थे। तीन चक्र की दौड़ के बाद जो घोड़ा प्रथम आया। उसे यह पुरस्कार मिला। जिसमें प्रथम स्थान मिला ओम प्रकाश बक्सू बाबा, नगदीलपुर, जिला गाजीपुर को मिला।

द्वितीय स्थान पर रहा अजय सिंह, ग्राम सांथ, इटाढ़ी का घोड़ा एवं तृतीय पुरस्कार मिला मधु सिंह, नरबतपुर चौसा को। आयोजन समिति के अनुसार आठ-आठ की संख्या में घोड़ों को दौड़ाया गया। प्रत्येक राउंड में प्रथम एवं द्वितीय आने वाले घोड़े को फाइनल में जगह दी गई। उसमें जो विजयी रहा। उसी घुड़वार को यह पुरस्कार दिया गया। आयोजन समिति ने इस वर्ष छोटे घोड़ों के लिए भी प्रतियोगिता रखी थी। जिसमें रामएकबाल यादव मिश्रवलिया बक्सर को प्रथम, शेषनाथ यादव टोडरपुर गाजीपुर को द्वितीय प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मोकामा के मशहूर विवेका पहलवान ने किया।

-प्रतियोगिता में शामिल घुड़सवार

किन जगह के घुड़सवार ने लिया हिस्सा
बक्सर खबर।
अजय सिंह, साथ ,बक्सर
विवेका पहलवान, मोकामा
वीरेंद्र यादव, डुमरी
डमडम राय ,सिमरी
मुन्ना साधु गोड़ी ,गाजीपुर
शेरू सिंह ,बक्सर
ओम प्रकाश जी बक्सु बाबा, नगदिलपुर गाजीपुर
पप्पू राय, रेवतीपुर गाजीपुर
सुधीर सिंह ,गहमर
मधु सिंह ,नरवतपुर चौसा
बिट्टू सिंह ,खरइचा आरा
सरदार जी, बागवा आरा
चुन्नू खान ,बारा गाजीपुर
खखनु यादव ,भोजपुर
नागेंद्र सिंह ,मुगाव
विमलेश राय ,सिमरी
कैलाश यादव, लटीआही
रामबली सिंह ,घोडहरा बलिया
श्यामदेव सिंह, तेतरीय आरा
रणधीर सिंह उर्फ टुटु सिंह ,दक्षिण एकौना
जयराम मिश्रा ,केशोपुर
धनजी दुबे, सिकरौल

प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि व अन्य

कार्यक्रम के दौरान जयकुमार सिंह, ई. हरेंद्र पाठक, उदघोषक मनोज पाठक, श्याम बिहारी यादव, मनबोध पाठक, रविशंकर पाठक, मुन्ना पाठक, डॉ नवीन शंकर पाठक, राहुल पाठक, संतोष कुमार यादव, आर्यन शंकर पाठक, गुड्डू पाठक, उमाशंकर पाठक, किस्मत कुमार यादव, धनजी पाठक, जनमेजय पाठक, डॉ धनजी पाठक, रविन्द्र पाठक, शंभू पाठक, धनंजय कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here