सिकरौल में चला चाकू तीन जख्मी, आरोपी को ग्रामीणों ने पीटा

0
2343

बक्सर खबर: भूमी विाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे व चाकू चला। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटना मंगलवार को सिकरौल थाना क्षेत्र के बसमनपुर गांव में हुई। जहां कमलेश पाण्डेय व इंद्रदेव पाण्डेय के बीच लम्बे समय से एक भू-खंड को लेकर विवाद चला आ रहा था। उसी पर आज कमलेश के परिजन सब्जी के खेती करने के लिए सफाई कर रहे थे। उसी दौरान इंद्रदेव पाण्डेय व विजय पाण्डेय ने हमला बोल दिया।

जिसमें कमलेश ,प्रियांशु, दिव्याशु पाण्डेय को चाकू से कई जगह गंभीर चोटें आई। घायलों को नावनगर पीएचसी में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि पीड़ित के बयान पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। जिसके मुख्य आरोपी इंद्रदेव पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंद्रदेव पहले भी गांव कई लोगों को चाकू मार कर घायल कर चूके है। इस घटना के बाद ग्रामीण उग्र हो गए थे। अगर पुलिस नही पहुंचती तो आरोपी को लोग पीट-पीट कर मार देते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here