यात्री बस ने युवक को कुचला, पुलिस पर पथराव

0
2604

बक्सर खबर : यात्री बस ने भोजपुर-गंगौली मार्ग पर युवक को कुचल दिया। घटना स्थल पर ही ओमप्रकाश ठाकुर (18) पिता सिंघासन ठाकुर की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना सोमवार को अपराह्न 4: 50 के लगभग हुई। बस वाला वहां भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने बताया ओम प्रकाश घर का होनहार युवक था। तीन भाइयों में इसी से परिवार को उम्मीद थी। दो अन्य विकलांग हैं। यह पुलिस बहाली के लिए तैयारी कर रहा था।

जैसे ही अपने गांव सैइहार से दौडऩे के लिए सड़क के तरफ निकला। पीछे से भारत दर्शन बस कुचल कर चली गई। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची सिमरी पुलिस को आक्रोश का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने पथराव किया। जिसमें पुलिस वाहन का पिछला शीशा टूट गया। फिलहाल स्थिति यथावत है। पूरा गांव इस युवक की मौत पर मातम मना रहा है।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here