भ्रष्टाचार के खिलाफ नीतीश को मिला है समर्थन

0
1530

बक्सर खबर : भ्रष्टाचार बिहार के विकास को बाधित कर रहा था। प्रदेश में ऐसा माहौल बन गया था। जिसमें मुख्यमंत्री जी को काम करने में परेशानी हो रही थी। यह बात किसी से छिपी नहीं है। पिछले पौने दो साल में बढ़ा भ्रष्टाचार सरकार की छवि को भी नुकसान पहुंचा रहा था। इस लिए हमारे सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार ने जो फैसला लिया। वह बिहार के विकास के लिए लिया। यह बातें जदयू के प्रदेश संगठन महामंत्री कमलेश कुमार सिंह ने कहीं।

उन्होंने विश्वास मत जीतने के बाद बक्सर खबर से कहा कि नीतीश जी ने बहुत संभलकर यह निर्णय लिया है। उनके लिए बिहार के विकास से बढ़कर कुछ नहीं। उनका एक ही लक्ष्य है। जनता की सेवा करना। उन्होंने प्रयास किया, सरकार को नुकसान नहीं हो। लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें इतना परेशान किया कि अंतत: उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। हमारा दल भाजपा और मोदी जी को धन्यवाद देते हैं। जिन्होंने बिहार के योग मुख्यमंत्री को अपना समर्थन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here