बाढ़ पीडि़तों के लिए आगे आया एबीवीपी

0
457

बक्सर खबर : बिहार के एक दर्जन से ज्यादा जिले बाढ़ के भीषण प्रकोप से प्रभावित हैं। उनकी मदद के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने भिक्षाटन किया। शहर के मेन रोड, पीपी रोड, सब्जी मंडी, रामरेखा घाट आदि इलाके में इन लोगों ने चंदा एकत्र किया। पहले दिन के अभियान में 19118 रुपये एकत्र किए गए।

कार्यक्रम का नेतृत्व विश्व विद्यालय संयोजक अनुराग श्रीवास्तव ने किया। लोगों को संबोधित करते हुए अनुराग ने कहा आज बाढ़ प्रभावित लोग अपना घर बार छोडऩे को मजबूर हैं। ऐसे में हमें उनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए। विभाग प्रमुख नवीन तिवारी ने कहा जब भी देश में कोई बड़ी त्रासदी आती है हमारे यहां के लोग मानवता का परिचय देते हैं। विद्यार्थी परिषद भी इसमें बढ़कर हिस्सा लेता है। हमारी छोटी मदद उन लोगों के लिए बड़ी राहत है। विभाग प्रमुख विवेक सिंह ने हमारे कार्यकर्ता बाढ़ ग्रस्त इलाके में राहत शिविर चला रहे हैं।

विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता संयोजक दीपक यादव ने की। उन्होंने बताया हमारे कार्यकर्ता प्रखंड स्तर पर भी इस अभियान में जुट कर कार्य करेंगे। इस अभियान में गजेन्द्र कुमार, सन्नी सिंह, त्रिभुवन पांडेय, अविनाश कुमार, बाबुलाल राय, बालेश्वर राय, विकास, शुभम, बिन्नी, मोहित, विरेन्द्र, रामबाबू सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here