जदयू जिलाध्यक्ष के घर लाखों की चोरी

0
821

बक्सर खबरः रविवार देर रात चोरों ने तांडव मचाया। इस बार अपना निशाना सिमरी थाना क्षेत्र के सहियार निवासी सह जदयू के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक प्रजापति के घर को बना है। अशोक ने बताया कि मैं अपने रिश्तेदारी में चुनी-पवनी गांव गया हुआ था। तभी सोमवार अहले सुबह 4ः30 बजे घर से रोते-विलखते बच्चों का फोन गया। अवाज सुन दिल दहल गया मैनें पुछा क्या हुआ। बच्चों ने बताया कि चोरी हो गया है।

मैं दौड़ा भागा घर पहुंचा देखा कि सारा समान विखरा पड़ा है। दो बक्सा गायब है जिसमें लगभग एक लाख के आकलन के सोने व चांदी के आभूषण के अलावे सतरह हजार नगदी थे। चोर पिछे से छत के सहारे मकान में प्रवेश किए थे। चोरी की घटना को अंजाम मुख्य दरवाजा खोल निकल गये। घटना के संबंध में पीडित जिलाध्यक्ष ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने की कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here