किडऩी चोरी प्रकरण में प्रदर्शन करने वाले छह को जेल

0
2543

बक्सर खबर : मरीज की किडऩी निजी अस्पताल वालों ने निकाल ली। इस घटना की जांच हो। इस मांग के साथ माडल थाना के समक्ष धरने पर बैठे छह लोगों को पुलिस ने बुधवार के दिन जेल भेज दिया। प्रशासन ने इनके खिलाफ सड़क जाम करने और दंगा भड़काने का प्रयास करने जैसी धाराओं को इस्तेमाल किया है। सूचना के अनुसार जिन लोगों को इस मामले में जेल भेजा गया उनमें अजय कुमार मिश्रा, संदीप ठाकुर, बिमल कुमार, अरविंद कुमार तिवारी, राजाराम यादव, सत्यनारायण सिंह आदि का चालान किया गया है।

यह युवा वहीं है, पुलिस की लाठी से डर कर वहां से नहीं भागे। इनका विरोध पूरी तरह जायज नहीं था। क्योंकि इन्होंने सड़क को जाम कर रखा था। पुलिस ने इन युवाओं को उसी समय हिरासत में ले लिया था। वहीं विवाद का कारण बनी प्रभा की लाश को वहां से जाने दिया। जिससे जांच प्रभावित हो सकती है। क्या इस घटना के बाद अस्पताल की जांच की गई। किस डाक्टर ने उसका आपरेशन किन कारणों से किया। इसका पता चला। इसका जवाब अभी तक पुलिस ने नहीं दिया है। डीएसपी शैशव यादव ने पूछने पर कहा इस मामले में बाहर लोगों को नामजद किया गया है। कुल 50 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here