कायस्थ महासभा ने जमा की बाढ़ पीडि़तों के लिए सहायता राशि

0
318

बक्सर खबर : शहर में रविवार को ” अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, भारत” के सदस्यों ने बाढ राहत के लिए सहयोग राशि एकत्र की। उत्तर पूर्वी बिहार में आई भीषण बाढ के कारण बहुत से परिवार और लोग तबाह हो गए हैं। उनकी मदद के लिए इस टीम के प्रदेश से लेकर जिला संगठन तक के युवा मदद अभियान में जुटे हैं। कार्यक्रम में “अखिल भारतीय कायस्थ महासभा भारत” (युवा इकाई) के प्रदेश अध्यक्ष रवि सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष बैभव सिन्हा, प्रदेश सचिव अनिमेष श्रीवास्तव,

बक्सर जिलाध्यक्ष अमन श्रीवास्तव, जिला महासचिव अद्विक राज सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष बिकास सिन्हा, जिला सचिव विवेक लाला, जिला सचिव आशीष सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष गोलू श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, अमित रंजन सहाय, उपाध्यक्ष अनूप सिन्हा इत्यादि मिलकर भिक्षाटन किया। जिलाध्यक्ष अमन श्रीवास्तव ने बताया हमारे अभियान में कुल 7051 रुपये एकत्र हुए। हम सभी सदस्य बक्सर के कायस्थ समाज को इसके लिए धन्यवाद देते हैं।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here