‌‌‌वृद्ध की तलाश हैं हमें, बक्सर खबर को चाहिए आपकी सहायता

0
2685

-राजपुर और कैमुर के सटे गांव वाले कर सकते हैं मदद
बक्सर खबर। आप यहां जिन वृद्ध की तस्वीर देख रहे हैं। उनका नाम गिरजा प्रसाद गुप्ता है। इनकी कहनी बड़ी दर्द भरी है। बक्सर खबर की टीम इनकी तलाश कर रही है। वजह से हम इनके लिए खुद को अपराधी महसूस कर रहे है। 31 मार्च की शाम हमें किसी ने सूचना दी। एक वृद्ध व्यक्ति बेहोशी की हालत में ईटवा स्कूल के पास गिरा पड़ा है। कोई उसके पास नहीं जा रहा। लोगों को फैली महामारी का डर सता रहा है। हमारे संवाददाता चन्द्रकेतु पांडेय उसके पास पहुंचे। पानी पीने के बाद उसकी चेतना लौटी। बातचीत में उसने बताया दस दिनों से घूम रहा है। भूखा है, बोला नहीं जा रहा। स्वास्थ्य भी खराब है। संवाददता गांव के एक व्यक्ति के पास गए। आग्रह कर उसके लिए भोजन का प्रबंध किया।

भोजन के उपरांत उसने बताया। मेरा नाम गिरजा प्रसाद गुप्ता है। मैं गाजीपुर जिले के उसियां का रहने वाला हूं। लखनउ में रहता हूं। वहां मेरा घर और परिवार है। गांव के लिए चला था। मैं कैसे यहां तक आया कुछ याद नहीं। न किसी नंबर याद है न नाम। संवाददता ने उन्हें पास के विद्यालय में जहां डिटेंसन सेंटर बना है। वहां उनके ठहरे का इंतजाम कराया। इसकी सूचना बीडीओ और थाने को दी। फिर उसके परिवार का पता लगाने में जुट गए। यूपी के उसियां में संपर्क करने पर कुछ घंटे बाद उसके परिवार का पता चल गया। गांव वालों ने कहा, हम उनके बेटे के बारे में पता कर लखनउ सूचना भेज रहे हैं।

सुबह यहां से उनको लेने वाले जाएंगे। 1 अप्रैल की सुबह कुछ लोग उनको लेने पहुंचे। तो पता चला वे कही कहीं चले गए। गांव वालों के पास संवाददता को फोन करने लगे। वहां यहां नहीं हैं। कुछ पता लगाई, कहां चले गए। उनके बेटे ने भी लखनउ से फोन किया। उसने बताया मैंने लखउन में उनके लापता होने की सूचना दर्ज कराई है। उन लोगों को उम्मीद है। शायद हम उनका पता लगा सकें। ऐसे में हम राजपुर प्रखंड के खिरी, गैधरा, देवढ़ियां, श्रीकंतपुर, जलहरा, मुखरांव और आस-पास के लोगों और से आग्रह करते हैं। अगर यह कहीं दिख जाएं तो इसकी सूचना कमें कमेंट के माध्यम से दें। इस लॉकडाउन की स्थिति में उस इलाके के लोगों से उम्मीद है। शायद किसी ने उन्हें देखा हो। वैसे आप यह जान लें। उन्हें कोई बीमारी नहीं है। परिवार के लोगों के अनुसार उनका मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here