‌‌‌लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 15 लोगों पर मुकदमा

1
3977

-742 वाहनों से वसूला गया साढ़े पांच लाख का जुर्माना
बक्सर खबर। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। जिले में अभी तक कुल पन्द्रह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह जानकारी आज गुरुवार को पुलिस कप्तान उपेन्द्र नाथ वर्मा ने दी। वे जिलाधिकारी के साथ समाहरणालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया नगर थाना में दो मुकदमें हुए हैं। जिसमें नौ लोगों को नामजद किया गया है। सिमरी में एक केस हुआ है।

जिसमें तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। डुमरांव में एक मुकदमा हुआ है। उसमें में तीन लोगों को नामजद किया गया है। इनमें से ज्यादा दुकानदार हैं। जिन्होंने नियमों की अनदेखी की है। इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान वाहन लेकर यहां-वहां जाने वालों की सख्ती से जांच हो रही है। सीमा पर आने वाले हर वाहन की तलासी ली जा रही है। क्योंकि ऐसे में शराब तस्कर भी अपनी मन वाली कर सकते हैं। नियमों की अनदेखी करने के आरोप में 742 वाहनों से 5 लाख 35 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here