‌‌‌गंगा सेतु चेकपोस्ट पर मारपीट, बालू माफियाओं का उत्पात

0
1880

-पहुंचे एसडीओ और डीएसपी, दर्ज होगी प्राथमिकी
बक्सर खबर। गंगा सेतु चेकपोस्ट पर गुरुवार की रात बालू (10:30, PM) माफिया और सुरक्षा कर्मियों के बीच जमकर विवाद हुआ। रात के अंधेरे में बालू लदे वाहनों को पार कराने का गोरख धंधा यहां रोज ही चलता है। बीती रात सुरक्षा कर्मियों ने ऐसा करने वालों को रोकने की जहमत उठाई। क्योंकि कुछ वाहन पुल पर लगे बैरियर को पार कर रहे थे। जब परिवहन विभाग के चेकपोस्ट पर उन्हें रोका गया तो ऐसा कराने वालों ने उनके साथ विवाद शुरू कर दिया। मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

सुरक्षा कर्मियों ने इसकी सूचना तुरंत प्रशासनिक पदाधिकारियों को दी। मौके पर सदर एसडीओ केके उपाध्याय व डीएसपी सतीश कुमार पहुंचे। उन लोगों ने सुरक्षा कर्मियों ने घटना क्रम जाना। सिपाही संजय कुमार साहनी और नागेन्द्र कुमार को चोटे आई हैं। उन्होंने बताया पूरा सज सीसी टीवी में कैद है। जिसका अवलोकन किया गया। पूछने पर एसडीओ ने बताया कि ऐसा करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होगी। वीडियो के अनुसार ऐसा करने वालों की संख्या 5-6 थी।

-सीसी टीवी में कैद नजारा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here