मार्केटिंग अवेयरनेस कार्यक्रम के तहत सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी बक्सर खबर। जिले के चक्की प्रखंड में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मंगलवार को एक मार्केटिंग अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को सरकारी योजनाओं तथा बाजार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना था, ताकि वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि विद्या भूषण पाठक ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए लोगों को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
वहीं एमएसएमई से संबंधित जानकारी साझा करते हुए सहायक निदेशक डॉ. श्वेता देवतले ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के महत्व पर प्रकाश डाला और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय में अंकेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया, जिससे प्रतिभागियों को सभी जानकारियां सहज रूप से प्राप्त हो सकीं। कार्यक्रम का शुभारंभ जीविका चक्की प्रखंड के बीपीएम अरुण कुमार एवं अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि बबन यादव, प्रखंड नाजिर अखिलेश कुमार, प्रधान लिपिक दिनेश कुमार सिंह, वंदना जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय कारीगरों एवं उद्यमियों की सहभागिता देखी गई।



































































































