केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी, आंदोलन तेज करने का ऐलान बक्सर खबर। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को शहर के मेन रोड पर महंगाई एवं रसोई गैस संकट के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने की। निर्धारित कार्यक्रम विरोध प्रदर्शन के बाद मेन रोड होते हुए सिंडिकेट नहर के समीप पुतला दहन किया गया। अंत में कांग्रेस कार्यालय में आमसभा का आयोजन कर कार्यक्रम का समापन हुआ। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि महंगाई और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है तथा राहत के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर पार्टी का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी मृणाल अनामय ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना की और आंदोलन को व्यापक बनाने का आह्वान किया। प्रदर्शन में संजय कुमार पांडेय, मुन्ना पांडे, विनोद मौर्य, निर्मला देवी, राजू वर्मा, अजय ओझा, राजा रमण पांडेय, डॉ. सत्येंद्र ओझा, डॉ. चंद्रशेखर पाठक, जलील अहमद, त्रिजोगी नारायण मिश्रा, अजय यादव, कुमकुम देवी, चंद्र भूषण प्रसाद, दिनेश राय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



































































































