ग्राम रक्षा दल का बढ़ा क्रेज, धनजी सिंह बने चौसा अध्यक्ष

0
986

बक्सर खबर। इन दिनों ग्राम रक्षा दल के सदस्यों का क्रेज बढ़ा हुआ है। वे प्रशासन को अपने संगठन के द्वारा मदद कर रहे हैं। युवाओं की टोली लगातार काम रही है। हर चौक चौराहे पर वे ड्यूटी संभाल रहे। खास-कर ग्रामीण हलके में उनकी सक्रियता का लाभ सभी को मिल रहा है।

जिले में इसकी पहल करने वाले लोग अपने संगठन को भी मजबूत कर रहे हैं। पिछले सप्ताह इसी कड़ी में धनजी सिंह को चौसा प्रखंड का अध्यक्ष मनोनित किया गया। ग्राम रक्षा दल के अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने उनको अपने हाथों इसका पत्र सौंपा। धनजी चौसा प्रखंड के पलियां पंचायत के निवासी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here