गंगा में डूब गया इंटर का छात्र

1
1722

बक्सर खबर। गंगा नदी में नहाने गया युवक शनिवार की सुबह डूब गया। घंटो प्रयास के बाद शव बरामद नहीं हो पाया। तब इसकी सूचना प्रखंड कार्यालय को दी गई। घटना दियरा इलाके में बिहार घाट पर हुई। युवक आदित्य कुमार तिवारी (20) पुत्र स्व. सत्येन्द्र तिवारी बड़की नैनीजोर गांव का निवासी था। ग्रामीणों ने बताया कि वह पटना में रहकर पढ़ाई करता था।

लॉकडाउन में गांव में रह रहा था। आज सुबह ऐसी घटना उसके साथ हो गई। वह तीन भाई था। आज एक भाई सदा के लिए सबको छोड़कर चला गया। जब ग्रामीणों को सूचना मिली तो लोग भागे-भागे वहां पहुंचे। शव की तलाश के लिए लोगों ने घंटो पसीना बहाया। लेकिन, सफलता नहीं मिली। फिलहाल ब्रह्मपुर प्रखंड से खोताखोर भेजने की बात कही जा रही है।

1 COMMENT

  1. kabhi bhi jab koi insan dubta hai to dubane ki location pata kar ke wahi se jidhar ko dhara prawahit hoti hai usi dhara me gotakhoro ko jameen pakad kar gotakhori karte huwe khojane se 90% umeed hai body milane ka kyo ki maine bhi ek bar aise hi body nikala tha.Raju sumeshwar asthan buxar mob.8744880413

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here