अलग -अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत, आधा दर्जन घायल

0
2008

– टेढकी पुल के पास कार और टेंपो की जबरदस्त टक्कर
बक्सर खबर। एक ही पथ पर महज सात घंटे के अंतराल में दो सड़क दुर्घटनाएं हुई और दो लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ने से इंकार नहीं किया जा सकता है। पहली घटना डुमरांव शहर से एक किलोमीटर दूर स्थित टेढ़की पुल के पास शनिवार की देर रात एनएच 120 पर हुई। ऑटो और मारुति कार की सीधी टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वह जिस ऑटो में सफर कर रहा था। उसमें सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

जिसमें चालक भी शामिल है।  मृतक का नाम सोनू राय है। 45 वर्षीय व्यक्ति सिमरी थाना क्षेत्र के नगपुरा गांव के निवासी थे। इसी गांव के गोपाल मिश्र, मोनू साह, आयुष गुप्ता और नितेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी है। यह लोग मांगलिक कार्य में शामिल हो रात के वक्त ही अपने गांव लौट रहे थे। लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पलट गया। कार का अगला हिस्सा भी ध्वस्त सा हो गया है। इस वजह से कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन ठप हो गया। दूसरी घटना कोरान सराय थाना से मात्र 100 मीटर दूर दखिनाव डेरा के पास रविवार की सुबह सात बजे हुई।

मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रोते-बिलखते परिजन

जानकारी के अनुसार एक दुग्ध वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिस पर सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने दोनों जख्मियों को तत्काल इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भोजपुर जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी 38 वर्षीय मुनजी पासवान के रूप में हुई है। जबकि उसकी पत्नी लीलावती देवी को आंशिक चोटे आई है। दुर्घटना के बाद पुलिस ने टक्कर मारने वाले चालक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उस वाहन को भी जब्त कर लिया है। जिससे दूध ढोने का काम लिया जा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here