बाइक और पिकअप की टक्कर में दो जख्मी, महिला की मौत

0
756

-दुर्घटना का कारण बना चालक पिकअप समेत फरार
बक्सर खबर। डुमरांव थाना क्षेत्र के नंदन गांव के समीप बाइक और पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गए, जबकि एक महिला का मौत हो गई। घायलों को ग्रामीणों ने डुमरांव अनुमण्डल अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना गुरुवार रात दस बजे की है। बगेन थाना क्षेत्र के एकरासी गांव निवासी चंदन यादव की पत्नी रेखा देवी (26) अपने देवर परशुराम यादव और ग्यारह माह के बच्चे के साथ डुमरांव अस्पताल में अपने बच्चे का इलाज करवाने आ रही थी।

जैसे ही वह नन्दन गांव के निकट पहुंचे, इसी बीच पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। आसपास के लोगों के पहुंचने से पहले ही पिकअप समेत चालक फरार हो गया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को अनुमण्डल अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की नाजुक स्थिति देख डॉक्टरों ने पटना रेफर किया। परिजन उसे लेकर पटना पहुंचे। लेकिन, दो घंटे के उपचार के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। शुक्रवार को इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने दी। वहीं डुमरांव थाने की पुलिस ने कहा, हमें इस दुर्घटना की जानकारी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here