पांच अप्रैल से मॉर्निग हो जाएगा न्यायालय का समय

0
222

-सुबह सात से दोपहर 1 बजे तक होगा कार्य
बक्सर खबर। गर्मी के मौसम को देखते हुए न्यायालय 5 अप्रैल से मॉर्निंग हो रहा है। इसका आदेश शुक्रवार को जिला व सत्र न्यायाधीश अंजनी कुमार ने जारी कर दिया। पत्र में कहा गया है, उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुरुप कार्य अवधि का समय बदला जा रहा है। 5 अप्रैल से 26 जून तक न्यायालय में सुबह सात से दोपहर क बजे तक कार्य होगा।

इस दौरान साढ़े नौ बजे से दस बजे तक मध्याह्न काल होगा। वैसे न्यायालय सुबह 6:30 में ही खुल जाया करेगा। फिलहाल यह आदेश बक्सर सिविल कोर्ट और डुमरांव के अनुमंडल न्यायालय के लिए एक साथ प्रभावी होगा। इसकी सूचना न्यायिक पदाधिकारियों के अलावा अधिवक्ता संघ को दे दी गई है। जिससे जन सामान्य को भी इसकी जानकारी हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here