-खेलने के दौरान बच्चा और मछली मारने में अधेड़ की जान गई
बक्सर खबर। जिले में आज मंगलवार को डूबने से दो की जान चली गई। एक जगह छोटा बच्चा डूब गया। दूसरी जगह अधेड़ व्यक्ति नदी में डूब गया। सूचना के अनुसार पहली घटना कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के छतनवार गांव के पास हुई। वहां आहर में डूबने से छह वर्षीय बालक डूब गया। परिजन बच्चे की तलाश करते रहे। लेकिन अमित का कहीं पता नहीं चल रहा था। जानकारी के अनुसार मंगलवार को घर के सभी सदस्य काम करने के लिए बधार में निकले हुए थे। घर पर बच्चे हीं थे।
घर के कुछ दूर पर ही आहर है। जहां बच्चा खेल रहा था। जब घर के कुछ सदस्य वापस आए तो देखा बच्चा गायब है। तलाश शुरू हुई तो आहर के पास उसके चप्पल और गाड़ी मिली। लोग पानी में उसकी तलाश करने लगे। जहां उसका शव मिला। परिजन कृष्णाब्रह्म के निजी अस्पताल में उसे ले गए। लेकिन, उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों के अनुसार वह परमात्मा पासवान का पुत्र है।
मछली मारने में डूबा अधेड़
बक्सर खबर। दूसरी घटना गायघाट गांव के पास हुई। जहां भरिया गांव निवासी रामविलास बिंद (55)नाम का अधेड़ व्यक्ति धर्मावती नदी में मछली मार रहा था। उसके साथ कुछ ऐसी अनहोनी हुई की वह डूब गया। यह इलाका ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सूचना के अनुसार यह घटना शाम के वक्त की है। जब उसका शव गांव घर पहुंचा तो परिवार में रोना-धोना मच गया।


































































































