लिट्टी दुकानदार की हत्या कर कब्रिस्तान में दफनाया शव

0
3204

-परिजनों ने की तलाश, मौके पर जांच के लिए पहुंचे एसपी
बक्सर खबर। ठेले पर लिट्टी बेचने वाले दुकानदार की हत्या कर शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। मृतक शिवधनी राम (60) का शव आज पुलिस की देखरेख में कब्र से निकाला गया। जिसे सिविल लाइन के पास स्थित जंगलबास कब्रिस्तान में दफनाया गया था। सूचना मिलने पर पहले नगर थाने की टीम पहुंची। कुछ देर बाद डीएसप सतीश कुमार व एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा वहां पहुंचे। परिजनों ने बताया वे सोमवार से ही लापता थे। हम लोग उनकी तलाश कर रहे थे।

आज मंगलवार को सूचना मिली। एक व्यक्ति को कब्रिस्तान में दफनाया गया है। उसके शरीर का एक अंग बाहर दिख रहा है। हम पहुंचे तो पता चले वे हमारे पिता ही हैं। शिवधनी के पुत्रों के अनुसार उनका विवाद पड़ोस के ही कुछ लोगों से हैं। हमारी जमीन पहले मठिया मुहल्ला शिवपुरी के पास थी। जिसे पिता ने बेच दी। फिर वे छोटकी सारीमपुर चले गए। दो दिन पहले उसी विवाद में वे नोटिस आया था। उसमें पेशी पर भी गए थे।

-कब्रिस्तान में पड़ा शिवधनी राम का शव

हमें शक है उसी मामले में हत्या हुई है। उन लोगों ने दो युवकों का नाम भी पुलिस को बताया। हत्या कैसे की गई है। यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पूछने पर एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया चेहरे और सर पर चोट के निशान हैं। लेकिन, हत्या कैसे की गई। यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया मृतक के दो पुत्र हैं। जिनके नाम प्रमेचंद व अमर कुमार राम है। चार बेटियां भी थी। उनकी शादी हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here