दो दिनों तक शहर में उड़ेंगे हेलीकाप्टर

2
1330

बक्सर खबर : जिला मुख्यालय के आस-पास दो दिनों तक हेलीकाप्टर भ्रमण करेंगे। जी हां आने वाली चार एवं पांच नवम्बर की तारीख को उडऩ खटोले जिला मुख्यालय के आसपास भ्रमण करेंगे। क्योंकि दो वीआईपी का जिले में आगमन हैं। एक शासन के प्रमुख हैं। दूसरे शांति व प्रेम का संदेश देने आ रहे हैं। विस्तृत समाचार इस प्रकार है। शनिवार को देव दिवाली के उत्सव में शामिल होने के लिए राज्यपाल सत्य मलिक यहां पहुंच रहे हैं। उनका दौरा हेलीकाप्टर से प्रस्तावित है। वे किला मैदान में आएंगे। जहां से शाम पांच बजे रामरेखा घाट पर होने वाले देव दिवाली उत्सव में शामिल होंगे।

उनके आगमन की सूचना जिला प्रशासन को प्राप्त हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ रविवार को शांति और प्रेम का संदेश देने के लिए प्रेम रावत जी चौसा पहुंच रहे हैं। थर्मल पावर चौसा के लिए आवंटित जमीन पर उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है। सूचना के अनुसार श्रद्धालु दस बजे से ही कार्यक्रम स्थल पहुंच जाएंगे। लेकिन अधिकारिक सूचना के अनुसार प्रेम रावत जी लगभग ग्यारह बजे हेलीकाप्टर द्वारा चौसा थर्मल पावर के कार्यक्रम में पहुंचेंगे। तय समय सीमा के अनुसार वे दोपहर 12: 30 बजे पुन: वापस लौट जाएंगे।

कोर्ट पहने प्रेम रावत जी, सफेद कपडे में राज्यपाल सत्यपाल मलिक जी

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here