‌‌होटल में दुष्कर्म कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

0
2752

बक्सर खबर। क्रिसमस के दिन शहर के गोलंबर स्थित होटल में दुष्कर्म की वारदात हुई। पीड़ित महिला ने अगली सुबह शिकायत की। पुलिस ने ऐसा करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल एक फरार है। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनमें चुन्नू सिंह कृष्णाब्रह्म और बिट्टू तिवारी गोलंबर शामिल हैं। उनसे पूछताछ चल रही है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। शादीशूदा महिला के साथ दुष्कर्म की यह घटना रहस्यभरी है। पुलिस इसे शक की निगाह से देख रही है। लेकिन, उसने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तारी भी की है। पूछताछ में क्या सच्चाई सामने आती है। यह भी जल्द ही पता चलेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here