शहीद भगत सिंह स्कूल का मना वार्षिकोत्सव

0
174

बक्सर खबर। राजपुर के मगरा गांव स्थित शहीद भगत सिंह पब्लिक स्कूल का बुधवार को वार्षिकोत्सव बड़े ही भव्य तरीके से मनाया गया। यह कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से लेकर देर शाम तक चला। जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के संस्थापक पूर्व मुखिया मकरध्वज सिंह विद्रोही ने किया। शहीद भगत सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिसका संचालन पंकज कमल ने किया। अतिथियों के स्वागत में विद्यालय की छात्रा रागिनी, श्वेता और प्रिया कुमारी ने संयुक्त रूप से गीत गाकर किया। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति देख रहे लोग हटने का नाम नहीं ले रहे थे।

बच्चों के बीच किया गया पुरस्कार वितरण
प्रखंड स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। जिसमें अव्वल रहे छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूर्व मुखिया ने अपने संबोधन में बच्चों को भारत का भविष्य बताया। भविष्य को सुधारना है तो सभी वर्ग के बच्चों को समान शिक्षा देकर उन्हें पढ़ाया लिखाया जाए। अभिभावक को हमेशा अपने बच्चों के ऊपर नजर रखनी चाहिए ताकि सही दिशा में आगे बढ़ सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here