राजद नेता के बेटे की हत्या में नामजद दो अभियुक्तों ने किया समर्पण

0
851

बक्सर खबर। राजद नेता संतोष भारती के पुत्र चंदन भारती की हत्या पिछले सप्ताह हुई थी। उस मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई। दो को पुलिस ने पिछले दिनों गिरफ्तार किया। अन्य दो फरार आरोपियों ने बुधवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया। सूचना के अनुसार राजा कुमार व बुधन ने समर्पण किया है।

दोनों सारीमपुर गांव के ही रहने वाले हैं। अब तक इस मामले में अब तक चारो आरोपी जेल जा चुके हैं। लेकिन, हत्या का कारण क्या था। यह ज्ञात नहीं हो रहा। औद्योगिक के थानेदार का यह हाल है कि वह बताने की स्थिति में नहीं अथवा बताना नहीं चाहते। या कुछ राज छिपाना चाहते हैं। यह वहीं जाने। फोन करने पर वे हाथों को जहमत नहीं देना चाहते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here