सरकारी राशि के गबन में क्या रोहतासवी को बचा रही है पुलिस

0
1079

-तीन गिरफ्तार, क्या एफआईआर से गायब हो गया पंचायत सचिव का नाम
बक्सर खबर। सदर प्रखंड के खुंटहां पंचायत में सरकारी योजनाओं में धांधली हुई थी। प्रशासन की जांच में आरोप सही मिला। वार्ड संख्या 13 समेत कई योजनाओं में अनियमितता सामने आयी। एक वर्ष पहले औद्योगिक थाने में कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी हुई। जिसमें वार्ड सदस्य जनार्दन पासवान समेत पंचायत सचिव मीर इब्नूल हुसैन का नाम भी आया। एक वर्ष तक औद्योगिक थाने की पुलिस प्राथमिकी संख्या 124/2019 की फाइल को ठोकती बजाती रही। वर्ष 2020 समाप्ति की तरफ बढ़ चला तो लंबित मामले में पुलिस को फटकार लगी।

चार-पांच दिन पहले पुलिस ने वार्ड सदस्य समेत वार्ड समिति के दो सचिवों को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन, 31 लाख के गबन में बड़ी मछलियों को जैसे मोहलत दे दी गई है। यहां सवाल उठता है। क्या मुकदमें से खुटहां पंचायत के पंचायत सचिव मीर इब्नुल हुसैन का नाम गायब कर दिया गय है। अर्थात जांच में बाहर हो गया है। इसकी आजकल खूब चर्चा है। सच जानने के लिए गिरफ्तारी के तीन दिन बाद तक थानाध्यक्ष को फोन किया गया। लेकिन, पुलिस ने अपनी चुप्प नहीं तोड़ी। इस मामले की सच्चाई क्यों गोपनीय रखी जा रही है। यह तो जवाबदेह लोग ही बात सकते हैं। सूत्रों से यह ज्ञात हुआ है। उक्त पंचायत सचिव ने डीएम को ज्ञापन दे जांच को चुनौती देने की बात कही है। उनके अनुसार जांच ही सही ढंग से नहीं हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here