लखनउ के तीन परिवार फंसे हैं बक्सर में

0
1108

– युवा शक्ति और आस-पास के लोग पहुंचा रहे हैं मदद
बक्सर खबर। रोजी-रोजगार के लिए लोग कहां से कहां पहुंच जाते हैं। लॉकडाउन ने इससे पर्दा उठा दिया है। अपने शहर लखनउ के रहने वाले तेरह लोग फंसे हुए हैं। इनके तीन परिवार हैं। जो छू मंतर गली के कमला मैरेज हाल में रह रहे थे। पुराने कपड़े लेकर नए बर्तन बेचने का कारोबार करने वाले इन परिवारों के सामने बड़ा संकट आ खड़ा हुआ। आस-पड़ोस के समाजसेवियों ने इनकी मदद की। किसी तरह एक माह का समय कट गया। कभी युवा शक्ति तो कभी लक्ष्मण शर्मा ने इनकी मदद की। लेकिन ग्यारह-बाहर लोगों का परिवार है। इस लिए राशन भी जल्द खत्म हो जाता है।

कुछ दिन पहले इन लोगों ने बक्सर खबर को फोन किया। उस दिन युवा शक्ति की टीम ने इन्हें मदद पहुंचाई। आज मंगलवार को फिर इनका परिवार बाहर निकला। पहुंच गए युवा शक्ति के रामजी सिंह के घर। इन लोगों को चावल, आटा और तेल का कीट दिया गया। जो एक परिवार के लिए एक सप्ताह का राशन होता है। इन परिवारों का कहना है। पहले जलावन के लिए लकड़ी खरीदने पर मिल जाती थी। अब उसकी भी परेशानी हो रही है। सच भी है, जो लोग अपने घरों से दूर फंसे हैं। उनके सामने कई परेशानियां हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here