तीसरी बार राजद के जिलाध्यक्ष बने शेषनाथ यादव

0
885

बक्सर खबर : राष्ट्रीय जनता दल के सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय में हुई। उपस्थित लोगों ने सर्व सम्मति से शेषनाथ सिंह को जिलाध्यक्ष चुन लिया। यह तीसरा मौका है जब संगठन ने शेषनाथ यादव में अपना विश्
वास जताया है। इसकी चर्चा भी दल के अंदर और बाहर जोरो पर है। वैसे शेषनाथ यादव दल के ऐसे अध्यक्ष हैं जो हमेशा आरोप-प्रत्यारोप से दूर रहते हैं। इस छवि का लाभ उनको इस बार भी मिला है।

पार्टी के कार्यकर्ताओं और दल के राष्ट्रीय नेता लालू प्रसाद यादव को धन्यवाद देते हुए अध्यक्ष ने कहा दल के लिए इमानदारी से काम करने वाले हर कार्यकर्ता के सम्मान के लिए शेषनाथ हमेशा साथ है। इस मौके पर पूर्व मंत्री छेदी राम, शंभु यादव विधायक ब्रह्मपुर, भरत यादव पूर्व अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here