हद है : दो सौ रुपये के विवाद में 19 लोग घायल, एक की मौत

0
2244

बक्सर खबर। पटवन की राशि का बयाकाया लेने गए एक व्यक्ति का अपने ही गांव के दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। मामला इतना गंभीर हो गया कि दोनों पक्ष से लाठी-डंडे चलने लगे। कुछ ही देर में 19 लोग घायल हो गए। बीच-बचाव करने गए मोतीचंद राम (70) पुत्र स्व भुनेश्वर राम को इतनी चोट आई कि उनकी मौत हो गई। घटना सिमरी थाना क्षे़त्र के खरहाटांड गांव की है।

सूत्रों के अनुसार सुबह दस बजे हरी किशुन राम व कालिका पासवान एक दूसरे के आमने-सामने आ गए। कलिका अपने दो सौ रुपये लेने पहुंचे थे। लेकिन, दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ विवाद शुरू कर दिया। मारपीट शुरू हुई तो कुल 19 लोग घायल हो गए। घायल के मौत होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के कुल 6 लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here