‌‌‌शुक्रवार को आएगी रामायण सर्किट ट्रेन

0
687

-तीर्थयात्रियों के स्वागत का रहेगा विशेष इंतजाम
बक्सर खबर। रामायण सर्किट ट्रेन शुक्रवार को बक्सर पहुंच रही है। इसमें सवार लगभग चार सौ लोग सुबह नौ से दस बजे के मध्य बक्सर आएंगे। स्टेशन पर इनका स्वागत मंत्री एवं जिला प्रशासन के द्वारा किया जाएगा। स्टेशन से उतरने के बाद सभी तीर्थयात्री वामनाश्रम जाएंगे। केन्द्रीय जेल के पास से उनका जत्था रामरेखा घाट, नाथ मंदिर होते रामेश्वर नाथ मंदिर तक जाएगा। इसके उपरांत रामलीला मंच पर एक कार्यक्रम होगा। जहां चित्र व प्रदर्शनी के माध्यम से उन्हें बक्सर के सभी धार्मिक स्थलों के बारे में जानकारी मिलेगी। यहां से फिर उनका जत्था वेदशिरा ऋषि के आश्रम कमलदह जाएगा। यह पूरा कार्यक्रम 5 बजे तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

इसके उपरांत ट्रेन उन्हें लेकर रघुनाथपुर स्टेशन पहुंचेगी। जहां ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर का दर्शन व पूजन करेंगे। संध्या आरती के उपरांत ट्रेन उन्हें आगे लेकर रवाना हो जाएगी। पाठकों को ज्ञात हो कि यह ट्रेन दक्षिण भारत से रामायण सर्किट भ्रमण के लिए पूरे देश की यात्रा पर है। जो 5 मार्च को मदूरैय से रवाना हुई थी। इसके लिए स्थानीय सांसद सह मंत्री अश्विनी चौबे, जिला प्रशासन के अधिकारी और रेलवे बोर्ड के अधिकारी पहले से सजग हैं। सभी विभाग के लोग यात्रा को लेकर उत्साहित हैं। बक्सर में पर्यटन को बढ़ावा मिले। उसका यह सार्थक प्रयास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here