पुलिस की बड़ी कार्रवाई पांच मिनट में पैंतीस पर एफआइआर

0
842

बक्सर खबर : बिजली कंपनी के अधिकारियों के छापेमारी से हड़कंप मच गया। शनिवार दोपहर स्थानीय बजार में चोरी से बिजली जलाते एक व्यक्ति को पकड़ा गया। जिस पर जेई मनमित कुमार ने एफआईआर दर्ज कराया है। इसके साथ ही कंपनी द्वारा उक्त व्यक्ति पर 78 हजार 518 रूपये का जुर्माना भी लगाया गया है। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने कृष्णाब्रम्ह के हरी सिंह को बिजली चोरी के आरोप में पकड़ा। जिन पर आरोप है कि व्यवसाई प्रतिष्ठान में चोरी का विजली जला रहे थे।
मारपीट में बीस पर एफआइआर
बक्सर खबर :मछली मारने के विवाद में बीस लोगों पर मामला दर्ज हुआ है। घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के अरियांव गांव में की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला चार अक्टूबर की है जहां एक पक्ष गणेश यादव ने थाने में बाइस लोगों पर मामला दर्ज कराया था। वहीं दुसरा पक्ष कोर्ट में परिवाद दायर किया था जिसके आलोक शनिवार को एफआइआर दर्ज किया गया है। इस घटना में पहले ही राजेश यादव को जेल भेजा जा चुका है।
शौचालय तोड़ने के विरोध पर महिला को पीटा
बक्सर खबर :शौचालय ताड़ने के विरोध पर महिला को पिटने का मामला प्रकाश में आया है। घटना थाना क्षेत्र के अरक गांव की है। जहां सरस्वती देवी पति गुप्तेश्वर यादव ने आरोप लगाया कि वह अपने निजी जमीन में शौचालय का निर्माण कर रही थी। उसी दौरान संतावन यादव आकर तोडने लगे जिसका विरोध करने पर। सोनामति देवी, गणेश यादव, रामजी यादव, प्रमिला कुमारी मारपीट करने लगे। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया। जिसके आलोक में मामला दर्ज किया गया है।
चोर-लूट का दर्ज हुआ एफआइआर
बक्सर खबर : थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में बहू संजू देवी ने ससूर पर चोरी का एफआइआर दर्ज कराया है। वहीं ससुर मुसाफिर साह ने बेटे पर लूट का मामला दर्ज कराया। जो लोगों में कौतुहल का विषय बना हुआ है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि संजू देवी पति मुनीब गुप्ता ने अपने ससुर मुसाफिर साह समेत पांच लोगों पर गहना चोरी, मारपीट व दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वहीं ससुर मुसाफिर ने बेटे मुनीब गुप्ता सहित चार लोगों पर अपने किराना दुकान में लूट का मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह परिवारिक विवाद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here