‌‌‌चुरामनपुर गांव को पुलिस ने लिया गोद

0
1641

-ग्रामीणों के साथ एसपी करेंगे आज बैठक
बक्सर खबर। पुलिस एवं जनता के मध्य बेहतर ताल-मेल हो। इसके लिए सदर प्रखंड के चुरामनपुर गांव को गोद लिया गया है। यहां आज दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरुक किया जाएगा। नशे के दुष्प्रभावों, साइबर क्राइम, महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े विषय पर लोगों को जागरुक किया जाएगा। आम जन के बीच विश्वास बहाली और पुलिस को सहयोग। करने जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी।

एसपी यूएन वर्मा ने बताया कि चुरामनपुर मध्य विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं, छात्रों और आम जनों को आमंत्रित किया गया है। सूत्रों के अनुसार इसके लिए मुख्यालय से निर्देश प्राप्त हुआ था। जिला पुलिस किसी एक गांव को गोद ले। वहां के लोगों को जागरुक किया जाए। यह एक सार्थक पहल है। जिससे लोगों में अच्छा संदेश जाएगा। लोग अपनी जवादेही को समझेंगे। साथ ही नशा मुक्त और अपराध मुक्त समाज के निर्माण में ग्रामीणों का सहयोग मिल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here