‌‌‌पुलिस टीम पर हमला, जमादार घायल

0
3351

-पूर्व मुखिया मनोज ठाकुर को ले भागे समर्थक
बक्सर खबर। डुमरांव राजद के प्रखंड अध्यक्ष मनोज ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वे शराब के नशे में थे, इसकी सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची। मौके से दो बोतल शराब भी बरामद हुई। उन्हें कृष्णाब्रह्म थाना लेकर लौट रही पुलिस के उपर टुडीगंज में जानलेवा हमा किया गया। मारपीट में जमादार बाका चौधरी की नाम टूट गई। समर्थक ठाकुर को छुड़ाकर भागने में सफल रहे। इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस वालों ने थाने को दी।

अतिरिक्त बल वहां पहुंचा और सोवा गांव में छापामारी हुई। कुछ समर्थक पकड़े गए। लेकिन मनोज ठाकुर को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। सूत्रों के अनुसार मनोज ठाकुर सोवां पंचायत के पूर्व मुखिया भी हैं। पूछने पर डीएसपी केके सिंह ने कहा कि हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होगी। हालांकि इसमें कितने लोगों को नामजद किया जाएगा। यह स्पष्ट नहीं है। घायल जमादार का उपचार चल रहा है। यह घटना शुक्रवार रात की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here