‌‌शराब के नशे में नेता ने बजाई थाने की घंटी, उठा ले गई पुलिस

0
3088

बक्सर खबर। शराब के नशे में कुछ लोग बड़बोले के आदि हो जाते हैं। सोमवार की शाम ऐसा ही किया एक नेता ने। उनकी यह आदत थी। कुछ साथियों संग तियरा बाजार में शाम होते पहुंच जाते थे। फिर बक-बक का सिलसिला शुरू हो जाता था। सोमवार की शाम भी ऐसा ही हो रहा था। शायद नशा कुछ ज्यादा हो गया था।

वहां बैठे मनोज राम ने राजपुर पुलिस को फोन मिलाया। थानेदार को समझते देर नहीं लगी। मामला गड़बड़ है। पुलिस तियरा बाजार पहुंची। जहां यह शब बैठकर बकलोली कर रहे थे। पुलिस को देखते कुछ तो भाग निकले। लेकिन मौके से मनोज राम और रोहित राम को गिरफ्तार कर लिया गया। ग्रामीण सूत्रों ने बताया मनोज की पत्नी वार्ड दो की निर्वाचित सदस्य हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here