‌‌‌बिहार और यूपी से अनेक लोग पहुंचे श्रद्धांजलि देने

0
1148

-संघ और भाजपा के लोगों ने दी भावभीनी विदाई
बक्सर खबर। महाराजा बहादुर कमल सिंह अब नहीं। जिसने भी यह खबर सुनी। वह सीधे बक्सर भागा चलाया। यह खबर पूरे देश में आज छह जनवरी को चर्चा में रही। आम जन उनके अंतिम दर्शन के लिए डुमरांव से लेकर बक्सर श्मशान घाट तक आए। वहीं बिहार और उत्तर प्रदेश के कई नेता, मंत्री व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग यहां भीड़ में नजर आए। परिवार कल्याण स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने घाट पर पहुंच उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इसके अलावा राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रुप में जय कुमार सिंह, स्थानीय विधायक संजय तिवारी, जय प्रताप सिंह स्वास्थ्य मंत्री उत्तर प्रदेश, विधान परिषद के पूर्व उप सभापति अमरेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री हरेन्द्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक राणा प्रताप सिंह, जमानिया की विधायक सुनीता सिंह, भाजपा नेता ओम प्रकाश भुवन, कतवारु सिंह, वर्तमान भाजपा अध्यक्ष माधुरी कुंवर, पूर्व अध्यक्ष राम कुमार सिंह, राजवंश सिंह, राणा प्रताप सिंह, सतिनांद भगत, विनोद राय, ब्रह्माठाकुर, रेल यात्री समिति के अध्यक्ष राजीव सिंह गौतम, विद्यार्थी परिषद के दीपक कुमार यादव, सांसद के चुनाव प्रभारी माधव चन्द्र श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष बबन उपाध्याय, शिवजी खेमका आदि सभी लोगों ने महाराज के लिए शोक संवेदना प्रकट की।

श्रद्धांजलि अर्पित करते सदर विधायक संजय तिवारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here