‌‌‌पुलिस की जद में आए लूट को अंजाम देने वाले अपराधी

0
2775

-नगीनिया के गिरोह का हाथ, चार और की हुई पहचान
बक्सर खबर। शहर में हुई लूट की दो वारदातों के पीछे किसका हाथ है। इसका पता चल गया है। कलेक्शन एजेंट से पौने तीन लाख रुपये और फिर गैस एजेंसी से संचालक से चार लाख की लूट। करने वाले गिरोह में कुल पांच लोग शामिल हैं। ऐसा सूत्रों ने ज्ञात हुआ है। इन वारदातों को अंजाम देने वाला मुख्य अपराधी नगीनिया है। जिसे पिछले वर्ष डुमरांव में गिरफ्तार किया गया था। वस वक्त सारिमपुर के बाबर पर भी गोली चलाने का उसे आरोपी बताया गया था। लेकिन, उस जांच में यह पता चला। उसकी जगह चंदन गुप्ता का हाथ था। बाबार को गोली मारने में।

लेकिन, एकबार फिर नगीनिया चर्चा में है। क्योंकि शहर में हुई लूट की वारदातों में उसकी संलिप्तता सामने आई है। सूत्रों की माने तो चार और लोग हैं। जिन्होंने इस लूट में उसका साथ दिया है। नगीनिया पिछले वर्ष जनवरी में कोरानसराय से गिरफ्तार हुआ था। वह शहर के शिवपुरी मुहल्ले में रहता था। घर वालों ने उसका नाम हिमांशु रखा था। बाद में उसने अपना दीपक उपाध्याय रखा। लेकिन, जब वह अपराधी बना तो उसे लोग नगीनिया कहने लगे। उसने कैसे और किन लोगों के हसयोग से ऐसा किया। इसका खुलासा आज या जल्द ही पुलिस करेगी। यह तय बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here