आहर में डूबने से किशोरी की मौत

0
605

बक्सर खबर। किशोरी की आहर में डूबने से मौत हो गई। घटना नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के नवाडेरा गांव से दक्षिण बाधार के आहर में हुई। मृतका पम्मी कुमारी उम्र 15 वर्ष नवाडेरा के शिवजी प्रसाद गोंड की पुत्री थी। वाकया रविवार सुबह नौ बजे का है। जैसे ही परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली वे सन्न रह गए। तत्काल इसकी सूचना नया भोजपुर ओपी पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेजा। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार पम्मी घर से धान की रोपनी करने गई थी। लेकिन इसी दौरान वह आहर में गिर गई। पानी अधिक होने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। आस पास के किसानों ने उसे पानी से निकाला लेकिन तबतक देर हो चुकी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here