हॉटस्पाट बना बक्सर शहर, आज की रिपोर्ट में 23 पॉजिटिव

1
7598

-नहीं चेते तो घर से निकलना हो जाएगा मुश्किल
बक्सर खबर। शहर में लापरवाही का क्या आलम है। यह तो यहां के लोग ही समझे। लेकिन, ताजे आंकड़े बता रहे हैं। जिले का नया हॉटस्पाट जिला मुख्यालय बन चुका है। आज रविवार को जो रिपोर्ट आई है। उसमें 23 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें सर्वाधिक नौ शहर के चरित्रवन इलाके के हैं। पांच मामले ऐसे हैं। जो डुमरांव के बंधन पटवा मुहल्ले से संबंधित हैं। अन्य नौ केस शहर के विभिन्न मुहल्लों के हैं।

इस रिपोर्ट में यह भी बात सामने आई है। पुलिस लाइन और बालगृह तक संक्रमण पहुंच गया है। साथ ही जिले का कुल आंकड़ा 433 पहुंच गया है। सूत्रों की मानें तो यह आंकड़ा पांच सौ के लगभग पहुंच गया है। जो का झटका धीरे से लगे। इसके लिए रिपोर्ट को ठोक बजाकर जारी किया जा रहा है। ऐसे भी अगर शहर वासी नहीं चेते। तो वह समय दूर नहीं। जब सभी गलियों को सील कर दिया जाएगा। नियमों के अनुसार कंटेनमेंट जोन से किसी को भी अंदर बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं होती है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here