उप मुख्यमंत्री से मिले स्वामी हरिनरायण रखी बक्सर की समस्याएं

0
355

बक्सर खबर। हिन्दू रक्षा वाहिनी के अध्यक्ष स्वामी हरिनरायण ने सोमवार को प्रदेश की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी से मुलाकात की। उन्हें चुनाव में सफलता की बधाई दी एवं बक्सर के विकास के बारे में उनसे चर्चा की। उन्होंने बक्सर खबर को बताया कि हमारे जिले में बढ़ते अपराध एवं पर्यटन को लेकर विकास की संभावनाओं पर चर्चा हुई। यहां के पौराणिक महत्व की उन्हें जानकारी दी और राज्य सरकार के स्तर से इसके लिए ठोस प्रबंध करने की बात कही। रेणु देवी ने उन्हें आश्वासन दिया। हमारी सरकार जरुर इस दिशा में कार्य करेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here