बक्सर खबर। एज जे वी एन चौसा बक्सर थर्मल पावर प्रोजेक्ट मैं नौकरी को लेकर 25 तारीख से किसान मजदूर एवं युवाओं द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का किया जाएगा। इसका आयोजन कर रहे युवाओं ने बताया कि 14 दिन पहले ही जिलाधिकारी एवं एसडीएम ऑफिस को इसकी सूचना दे दी गई है। कंपनी के पदाधिकारियों को बहुत पहले ही इसकी जानकारी दे दी गई है। पूर्व में कंपनी द्वारा किसानों एवं युवाओं से रोजगार के नाम पर फॉर्म भरवाया गया था।
एक वर्ष समय लगभग पूरा हो चुका है। परंतु कंपनी अपनी मनमानी जारी है। कई बार किसान भाइयों और युवाओं ने परियोजना क्षेत्र में अपनी मांगों को लेकर के गुहार लगाया। परंतु थर्मल पावर प्रोजेक्ट को इन सब बातों से कोई खास फर्क नहीं पड़ा। इसकी शिकायत परियोजना प्रभावित किसानों ने कंपनी के सीएमडी नंदलाल शर्मा से भी की। उन्होंने आश्वासन भी दिया परंतु अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस वजह से एसटीपीएल मजदूर संघ के बैनर तले धरने का आयोजन होगा। यह जानकारी हमें गौरव कुमार ने दी है। जो वे संघ के अध्यक्ष हैं।

































































































