घर लौट सकेंगे छात्र व प्रवासी मजदूर : मंत्री

1
2263

-आवश्यक शर्तो के साथ गृहमंत्रालय ने दी अनुमति
बक्सर खबर। बक्सर ही नहीं पूरे बिहार के लोग गैर प्रदेशों में फंसे हुए हैं। जो अपने गांव वापस लौटना चाहते हैं। उन्हें वापस भेजा जाएगा। इसकी मंजूरी गृह मंत्रालय ने जारी कर दी है। लेकिन, इसके लिए कुछ आवश्यक शर्ते भी हैं। यह जानकारी आज केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने दी। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मेरी मुख्यमंत्री बिहार से बात हुई है।

कोटा में फंसे बिहार और बक्सर के छात्रों को भी वापस बुला जाएगा। इसके लिए आवश्यक रुप से बसों का इंतजाम किया जाए। लेकिन, गृह मंत्रालय ने कहा है। ऐसे लोगों को वापस भेजने से पहले उनकी स्वास्थ्य जांच होगी। साथ ही वापस आने पर उन्हें कोरंटाइन सेंटर में रहना होगा। मंत्री ने गृह मंत्रालय के पत्र की प्रति भी भेजी है। अपने जिले के बहुत से लोग महाराष्ट्र में फंसे हैं।

जिन्होंने अपना वीडियो भेजकर जिले के लोगों से मांग की थी। कुछ दिन पहले युवा नेता विजय मिश्रा ने भी प्रधानमंत्री कार्यालय को लिखा था। मंत्री कहा कि क्षेत्र के लोगों की मांग को देखते हुए मैंने भी प्रधानमंत्री कार्यालय से यह मांग की थी। अब वहां से अनुमति मिल गई है। इसके बाद सबसे जरुरी यह है सभी को इंतजाम कर वापस बुलाया जाए।

1 COMMENT

  1. Sir hamlog bihar (buxar)ke nivashi hai distt .raigad me phase hai hamloga ne vadkhal (lebar kaloni)me hai hamloga ko ( L&t) me kam karte hai
    Sir hamlogh ko ( L&t) jane nhi de rahi hai
    Shashikant kumar Singh
    Vill .Puraina post nachap ps .murar distt .buxar bihar 802134

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here