महाराष्ट्र में फंसा है राजदीप, नहीं हो रही पहचान

0
887

-नावानगर प्रखंड में बता रहा है घर, पुलिस भी जुटी
बक्सर खबर। तस्वीर में दिख रहे युवक का नाम राजदीप शर्मा है। यह महाराष्ट्र में फंसा है। जब लॉकडाउन लगा तो वहां से बिहार के लिए पैदल चला। लेकिन, रास्ते में कहीं अपने ग्रुप के सदस्यों से बिछड गया। भटकते हुए वह एक ऐसी जगह पहुंचा। जहां कुछ समाजसेवी लोग थे। उन्होंने इसे पनाह दी। लेकिन, बार-बार पूछने पर यह परिवार के लोगों बारे में नहीं बताता था। ऐसे ही कुछ दिन गुजर गए। बार-बार पूछने पर इसने अपना नाम राजदीप कुमार शर्मा, पिता सीतराम अथवा सुमेश्वर शर्मा, ग्राम परमानपुर, थाना नावानगर, जिला बक्सर, बिहार बताया।

वहां के लोगों ने इसकी तस्वीर यहां एसपी कार्यालय को भेजी। इसमें दो तस्वीरें हैं। एक पहले की जिसमें इसके बाल बढ़े हुए हैं। एक वर्तमान समय की, जब यह टी शर्ट में है। इसकी तस्वीर एसपी यूएन वर्मा ने आज बुधवार को मीडिया के साथ साझा की। उन्होंने बताया नावानगर और सोनवर्षा पुलिस को भी इसे भेजा गया है।

लेकिन, परमानपुर गांव के जिस वार्ड पांच का जिक्र इसने किया है। वहां इसकी पहचान नहीं हो रही है। ऐसे कोई व्यक्ति अगर इससे पहचानता हो तो बताए। यह कौन है और कहां का रहने वाला है। फिलहाल यह महाराष्ट्र की सीमा में ही एक जगह रह रहा है। इस संबंध में आप जानकारी स्थानीय किसी पुलिस अधिकारी अथवा कमेंट कर भी दे सकते हैं। अथवा हमारे व्हाट्सएप नंबर 9431081027 पर भेज सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here