चूल्हे की आग से जल गई महिला, दर्दनाक मौत

0
894

बक्सर खबर : इटाढ़ी गांव में मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। आग से झुलस जाने के कारण उर्षा देवी (35) बूरी तरह झुलस गई। उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने अंतिम सांस ली। हालाकि इस घटना की सूचना इटाढी पुलिस को नहीं है। थानाध्यक्ष ने कहा इसका पता लगाया जा रह है।

ग्रामीणों के अनुसार सुबह उषा देवी (35) पति शुरेश राजभर खाना बना रही थी। घटना सुबह लगभग 8:30 बजे की है। चूल्हे में फूस झोक कर खाना बना रही थी। तभी फूस की लपट से महिला की साड़ी में आग पकड़ लिया। इस वजह से उक्त महिला का पूरा शारीर जल गया। परिवार वाले उसे लेकर भागते हुए सदर हॉस्पिटल बक्सर पंहुचें। लेकिन उस उपचार के बाद भी बचाया नहीं जा सका। इसका मायका बुधी पूर, थाना बेलथरा रोड, बलियां यूपी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here