राज्य का पहला गोकुल ग्राम बनेगा बक्सर में

0
946

बक्सर खबर : प्रधानमंत्री की महात्वा कांक्षी योजना गोकुल ग्राम की नीव बक्सर में पडऩे जा रही है। प्रशासन ने इसके लिए डुमरांव को चुना है। हरियणाा फार्म की 95 एकड़ जमीन पर यह गांव बसेगा। शिलान्यास की तिथि भी मुकर्रर हो गई है। 19 नवम्बर को केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह के हाथों यह नेक कार्य होगा। उनके साथ केन्द्रीय उर्जा मंत्री आर के सिंह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, पशुपति पारस मंत्री बिहार सरकार बतौर अतिथि शिरकत करेंगे।

विभागीय सूचना के अनुसार फिलहाल 18.8 करोड़ की लागत से 80 एकड़ जमीन पर कार्य प्रारंभ हो जाएगा। शिलान्यास में महज कुछ दिन शेष बचे हैं। जिसे देखते हुए बुधवार की शाम डीएम अरविंद कुमार वर्मा डुमरांव पहुंचे। स्थानीय अधिकारियों से ताजा स्थिति का जायजा लिया। मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुरुप उन्होंने अन्य दिशा निर्देश दिए।
क्या है गोकुल ग्राम योजना
बक्सर : पशुओं की लुप्त होती प्रजाति के संरक्षण के लिए यह योजना केन्द्र सरकार ने शुरु की है। देश के कुछ हिस्सों में एक अथवा दो गोकुल ग्राम की स्थापना होनी है। जिसमें बिहार का पहला गोकुल ग्राम बक्सर में बनेगा। यहां पुराने अथवा वृद्ध हो चुके पशुओं के संरक्षण की इकाई भी होगी। जो उनकी देखभाल करेगी। साथ ही प्रजनन से तैयार पशुधन को आवश्यकता अनुरुप बाजार में भी भेजा जा सकता है। केन्द्र सरकार इस योजना पर लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च करने वाली है। जिससे आस-पास के इलाके में लंबा रोजगार सृजन होगा। साथ ही पशुओं के लिए एक विशाल बसेरा बनेगा। जिसका सपना कभी हरियाणा फार्म के संस्थापकों ने देखा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here