शोक संवेदना के साथ स्थगित हुई क्रीड़ा भारती की बैठक

0
273

बक्सर खबर। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार क्रीड़ा भारती, बक्सर की आयोजित बैठक मंगलवार को स्थगित कर दी गई। जिलाध्यक्ष डॉ रमेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दक्षिण बिहार प्रांत के अध्यक्ष काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज उपस्थिति रहे। क्रीड़ा भारती के उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु खेल की गतिविधियों को गति प्रदान करने हेतु उनका मार्गदर्शन प्राप्त करना था।  प्रारंभ में प्रांत अध्यक्ष के आगमन पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सभी उपस्थित सदस्यों ने पुष्प देकर उनका स्वागत किया। लेकिन, बैठक में करहंसी पंचायत के पूर्व मुखिया मुन्ना सिंह के पुत्र दिग्विजय सिंह की जघन्य हत्या की घटना की चर्चा चल पड़ी। सबने मिलकर उनके सम्मान में शोक व्यक्त किया।

प्रांत अध्यक्ष राजेश्वर राज ने कहा कि प्रशासन से अपेक्षा है की अविलंब दोषियों का गिरफ्तारी करें और स्पीडी ट्रायल कर दोषियों को सख्त से सख्त सजा दे। अंत में दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को सहनशक्ति मिले इसलिए दो मिनट का मौन रखा गया। साथ ही सभा समाप्ति की घोषणा कर दी गई। इस मौके पर क्रीड़ा भारती के सचिव जयप्रकाश यादव, डॉ अरविंद सिंह, मृगेंद्र प्रसाद, सत्येंद्र सिंह बजरंगी, निरंजन चौबे, मिथिलेश चौबे, अभिषेक कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here