अस्पताल का हाल देख सिविल सर्जन हुए लाल

0
276

-अपनी जगह पर नहीं मिले डाक्टर, गंदगी देख पूछा क्या बना रखा है
बक्सर खबर। सरकारी अस्पताल भले ही राजनीति का मुद्दा बना हुआ है। लेकिन, यह आम जन के लिए सबसे बड़ा सहारा भी है। इस पर उचित ध्यान दिया जाना चाहिए। एक दिसम्बर को सिविल सर्जन जितेन्द्र नाथ सदर अस्पताल में दाखिल हुए। प्रवेश करते ही पानी पीने वाले नल के पास फैली गंदगी देखी। मौजूद अन्य मातहत लोगों से पूछा। क्या हाल बना रखा है। कुछ करते क्यूं नहीं।

नजारा यह था कि जहां लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर प्यूरीफायर लगा है। वहीं गंदगी पसरी थी। वहां से रुख वार्ड की तरफ किया। जिनकी ड्यूटी थी वे चिकित्सक अपनी जगह पर नहीं मिले। यह हाल रोज का है, कोई नई बात नहीं। लेकिन, अस्पताल के कर्मियों ने बताया संयोग वश ऐसा हुआ है। सफाई तो दिन में तीन बार होती है। हालांकि सिविल सर्जन सदर अस्पताल के परिसर में ही रहते हैं।

संयोग वश मंगलवार को विश्व एड्स दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान वे मुख्य भवन में दाखिल हुए। कार्यक्रम के लिए पूर्व से मीडिया वाले लोग भी पहुंचे थे। सब एक साथ अस्पताल में दाखिल हुए तो सच्चाई सामने आ गई। डाक्टर से लेकर हेल्थ मैनेजर तक नदारद थे। बताया गया आप सुबह ही पहुंच गए हैं। मैनेजर का समय दिन के दस बजे से शुरू होता है। डाक्टर भी कहीं आस-पास ही धूप सेक रहे होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here