सोनिया गांधी का मनाया गया जन्मदिन

0
124

‌‌बक्सर खबर : कांग्रेस पार्टी द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया गया। केक काट सभी सदस्यों ने उनके दिर्घायु होने की कामना की। अपने संदेश में जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन ने कहा उनके जैसी त्याग की मुर्ति कोई और नहीं। वह चाहती तो स्वयं प्रधानमंत्री बन सकती थी। लेकिन उन्होंने कार्यकर्ता का मौका दिया। जब अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी उन्होंने सम्भाली।

पार्टी की हालत बहुत ही खराब थी। लेकिन दल को एक बार पुन: शक्तिशाली दल बनाया। 71 वें जन्मदिन पर सभी सदस्यों ने परमात्मा से उनके लिए प्रार्थना की। साथ ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व॰ केदार पांडेय की जयंती मनाई गयी। इस मौके पर पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, पूर्व अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडेय, प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडेय, त्रिलोकी मिश्रा, उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा आदि लोग वहां उपस्थित थे।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here