कुछ घंटे में शुरु होगा देव-दिवाली उत्सव, प्रशासन ने की बैठक

0
487

बक्सर खबर : अब से कुछ घंटे बाद देव-दिवाली उत्सव बक्सर में प्रारंभ होगा। तैयारी समिति ने अपने स्तर से हर इंतजाम कर रखा है। वहीं दूसरी तरफ गंगा आरती सेवा ट्रस्ट ने भी भव्य गंगा आरती की तैयारी कर रखी है। प्रत्येक वर्ष यह उत्सव शानदार तरीके से धार्मिक अनुष्ठान के तौर पर मनाया जाता है। सूचना के अनुसार साढ़े चार बजे के लगभग आरती का समय रखा गया है। इसके बाद देव-दिवाली पूजा समिति द्वारा दीप प्रज्वलित होंगे।

इस दौरान राज्यपाल सत्यपाल मलिक यहां उपस्थित रहेंगे। जिसको देखते हुए प्रशासन ने अपनी तरफ से सुरक्षा के इंतजाम कर रखे हैं। शनिवार को तैयारी का जायजा लेने एवं सुरक्षा ड्यूटी में लगाए गए लोगों को उनका कार्य एवं जिम्मेवारी बताने के लिए डीएम अरविंद कुमार वर्मा व एसपी राकेश कुमार ने संयुक्त बैठक की। रामलीला मंच पर हुई बैठक में सभी को उनकी जिम्मेवारी बताई गई। सूचना के अनुसार राज्यपाल हवाई मार्ग से किला मैदान पहुंचेंगे। यहीं से वे सीधे रामरेखा घाट जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here