दो गांव के बीच चली गोली, कोई हताहत नहीं

0
1810

-मामूली बात को लेकर हुआ था विवाद
बक्सर खबर। दो गांव के लोगों के बीच शुक्रवार की शाम गोलियां चलने लगी। लोगों ने सूना तो मारे भय के इधर-उधर भागने लगे। घटना राजपुर थाना क्षेत्र की है। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ है। सूचना के अनुसार राजपुर के कुछ युवक पलियां पंचायत के पिठारी गांव गए थे। वहां एक व्यक्ति बकरे का मांस बेचता है। मोल भाव को लेकर वहां विवाद हो गया।

फिर इन लोगों ने उसके उपर हाथ छोड़ दिया। फिर दोनों तरफ से मारपीट हुई। जिसमें राजपुर के लोगों को चोटें आई। इसके कुछ देर बाद दोनों तरफ से गोहार हुई और अपने वर्चस्व को लेकर हवा में गोलियां दांगी गई। ग्रामीण सूत्रों की माने तो गोली दोनों तरफ से चली। लेकिन, इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। इस संबंध में पूछने पर सदर डीएसपी गोरख राम ने बताया झगड़े की सूचना मिली थी। गोली चलने की जानकारी नहीं है। फिलहाल किसी के द्वारा इस संबंध में शिकायत नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here